कुछ काम करके दिखाना होगा

क्यों जन्मा था ये प्रश्‍न लिए |

भौतिक सुखों का मौज लिए ||

बिन, इस धरती को मान दिए |

क्या ऐसे ही मुझे जाना होगा ?

कुछ काम करके दिखाना होगा…

श्वेत पटल सा विश्व बना था |

ज्ञानियों ने जिसमे रंग भरा था ||

इसको और सवारना होगा|

माँ का मान बढ़ाना होगा ||

कुछ काम करके दिखाना होगा…

जीवन में गति लानी होगी |

हर बाधा हटानी होगी ||

सुविचारों से विश्व बनाना होगा |

सबको आगे बढ़ाना होगा ||

कुछ काम करके दिखाना होगा…

नई पीढ़ी को क्या बतलाएँगे |

उन्हे नया क्या देपाएँगे ||

समय शक्ति को ना गवाना होगा |

जीवन व्यर्थ न बहाना होगा ||

कुछ काम करके दिखाना होगा

Contributor
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *