सफलता की कुंजी

सफ़लता शब्द ही इतना अच्छा लगता है कि पूछो मत| मन तो चाहता है कि हे सर्वशक्तिमान! ऐसा कुछ करो कि मैं जहां भी हाथ लगाऊँ सफलता ही हासिल हो| परन्तु इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है| आत्मसंयमी होना,मस्तिष्क का सुसंगठित होना| अपने व अपने मन बुद्धि का स्वामी होना|

जो व्यक्ति इच्छाओं के वश में हो, वह मन की चंचलता को नहीं छोड़ सकता है|

इच्छाओं के आते ही मन में निर्बलता आ जाती है| हम जिस कार्य को करना चाहते हैं, मन वहां से हटके उसके फल की ओर चला जाता है|

यदि ऐसा होता है तो हम आत्म संयमित नहीं हो पाते हैं| जबकि संसार के सारे चमत्कार संयम के द्वारा ही संभव हैं| जब तक दो पहलुओं पर निगाह रहेगी तब तक संयम नहीं होगा| कार्य और कार्य फल को मिलाकर एक कर देना पड़ता है|

चारों ओर से चित्त को हटाकर दृढ़ता और धैर्य के साथ जब हम किसी कार्य में जुटेंगे तब ही सफलता की कुंजी हाथ लगेगी|

इस पर एक घटना याद आ रही है –घुड दौड़ लगी थी जिसमे दो व्यक्ति भाग ले रहे थे| दोनों ने बाज़ी लगाई| इनमे से एक धनवान था और दूसरा एकदम गरीब| धनवान को धन की कोई चाह नहीं थी,वह तो सिर्फ बाजी जीतना चाहता था, परन्तु गरीब को धन की आवश्यकता थी ,इसलिए वह इस इच्छा को लेकर पहुंचा कि मैं यदि बाज़ी जीत गया तो इतना सारा धन पाकर मैं भी अमीर हो जाऊंगा, जैसे ही घोडा दौड़ा इसके ख्याली पुलाव पकने लगे इस उथल -पुथल में उसका दिल कमज़ोर पड़ गया और मन में घबराहट और निर्बलता आ गई| इसके विपरीत धनिक एकदम बेफिक्र था, ध्यान पूरा एक ही तरफ़ होने के कारण, बेफिक्र धनिक ने घोडा बढाया और रुपयों की थैली उठाली और यह गरीब तकदीर ठोकते ही रह गया|

इस से यही सबक मिली कि कोई चाह लेकर कार्य न करो| फल की ओर से हमेशा उदासीन रहो, जिस कार्य को भी करना चाहो, उसमे शारीरिक और मानसिक अपने सम्पूर्ण यंत्रो को लगाकर जुट जाओ| कठिनाइयों और विघ्नों के समय धैर्य और दृढ़ता से काम लो| निश्चय करलो कि सफलता की देवी सामने खडी तुम्हें बुला रही है| सफलता अवश्य हासिल होगी| सफल होने पर कुछ मिलेगा या नहीं इसकी चिंता मत करो| जिस दिन आप इस बात को अपने अन्दर उतार सको तो समझो उसी दिन से अपने ही नहीं, जगत के स्वामी हो जाओगे |

फल के प्रति बेपरवाह बने, शक्ति संपन्न बनें,और उन्नति के पथ पर अग्रसर हों | इसी इच्छा के साथ|

Contributor
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *